बहनो को भाइयों का साथ मुबारक़,
भाइयों को बहना का प्यार मुबारक,
रहे ये सुख हमेशा आपकी जिंदगी में,
सबको राखी का ये पवन पर्व मुबारक़ ||
वो बचपन की शरारते, वो झूलों पे खेलना,
वो माँ का डांटना, वो पापा का लाड-प्यार,
पर एक चीज़ और जो इन सब में ख़ास है,
वो है मेरी प्यारी बहन का प्यार !!
ओस की बूंदों से भी प्यारी है, मेरी बहना,
गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाज़ुक है, मेरी बहना।
आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है,
सच कहूँ तो मेरी आँखों की राजदुलारी है मेरी बहना।।